Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव 5 अक्तूबर को होना है. साथ ही 8 तारीख को प्रदेश में नई सरकार का गठन हो जाएगा. इस बार कांग्रेस ने अपनी टिकटों को बिल्कुल अंत तक जारी किया वहीं भाजपा ने भी अंत तक टिकटें जारी की. जिसको लेकर टिकट कटने वाले नेताओं में नाराजगी थी. नाराज नेताओं ने किसी न किसी दल या आजाद पर्चा भर दिया था.
बीते कल यानी 13 सितबंर को चुनाव आयोग द्वारा छंटनी का कार्य किया गया, जिसके हिसाब से इस बार 90 सीटों पर कुल 1561 उम्मीदवारों ने 1747 नामांकन पत्र भरे हैं. लेकिन बड़ी खबर इन नेताओं के लिए है. इस बार इन दो नेताओं को बड़ा झटका लगा है. इन नेताओं का चुनाव लड़ने का सपना टूट गया है. पहले गोबिंद कांडा और अब गुलहा से पूर्व विधायक दिल्लू राम बाजीगर का नामांकन रद्द हो गया है.
इस बार करीब 375 प्रत्याशियों को झटका लगा है. इन प्रत्याशियों के नामांकन को चुनाव आयोग ने रद्द कर दिया है. वहीं सबसे ज्यादा नामांकन गुड़गांव से आए है जबकि सबसे कम इंद्री हलके से आए है.
Election: देखिए कहां से कितने उम्मीदवार हैं?
- आदमपुर 19
- अंबाला कैंट 22
- अंबाला सिटी 20
- असंध 22
- अटेली 16
- बाढडा 19
- बड़खल 19
- बादली 15
- बादशाहपुर 22
- बहादुरगढ़ 19
- बल्लभगढ़ 11
- बरौदा 11
- बरवाला 15
- बावल 14
- बवानी खेड़ा 22
- बेरी 19
- भिवानी 33
- डबवाली 25
- दादरी 23
- ऐलनाबाद 15
- फरीदाबाद 13
- फरीदाबाद एनआईटी 17
- फतेहाबाद 35
- फिरोजपुर 13
- गन्नौर 15
- गढी किलोई साँपला 14
- घरौंडा 12
- गोहाना 18
- गुहला 22
- गुड़गांव 36
- हाँसी 24
- हथीन 13
- हिसार 28
- होडल 18
- इंद्री 10
- इसराना 13
- जगाधरी 23
- झज्जर 13
- जींद 23
- जुलाना 20
- कैथल 16
- कलानौर 16
- कालावली 12
- कलायत 30
- कालका 19
- करनाल 19
- खरखौदा 16
- कोसली 24
- लाडवा 27
- लोहारू 20
- महेंद्रगढ़ 24
- महम 24
- मुलाना 15
- नलवा 25
- नांगल चौधरी 12
- नारायणगढ़ 20
- नारनौल 18
- नारनौद 31
- नरवाना 18
- नीलोखेड़ी 23
- नुहूँ 16
- पलवल 17
- पंचकूला 19
- पानीपत शहर 17
- पानीपत ग्रामीण 18
- पटौदी 12
- पेहवा 17
- पृथला 21
- पुन्हाना 12
- पुंडरी 30
- रादौर 14
- राई 18
- रानिया 27
- रतिया 18
- रेवाड़ी 19
- रोहतक 21
- सढौरा 12
- सफीदों 28
- समालखा 13
- शाहबाद 17
- सिरसा 22
- सोहना 25
- सोनीपत 17
- थानेसर 14
- तिगांव 19
- टोहाना 17
- तोशाम 28
- उचाना कलां 34
- उकलाना 11
- यमुनानगर 20