Haryana News: कुरुक्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच गोलियां चली। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में देर रात 2 बजे CIA-1 और 2 बदमाशों के बीच जमकर गोलिया चली।
यहां के लिंक रोड पर क्रॉस फायरिंग में दोनों बदमाशों की टांगों में गोलियां लगीं हैं। जिनकों घायल अवस्था में LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बदमाशों की पहचान पटियाला के सोनू राम और कुरुक्षेत्र के अभिजीत के रूप में हुई है। जानकारी मिली है कि ये दोनों काका राणा गैंग के शूटर हैं। उनको शहर में किसी व्यापारी के घर फायरिंग करने का टास्क मिला था।
CIA-1 की टीम को शरीफगढ़ के पास लिंक रोड पर 2 संदिग्धों के घूमने का इनपुट मिला था। CIA-1 की टीम ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों को सरेंडर करने को कहा तो दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग की और दोनों को घायल कर दबोच लिया।