Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है। हरियाणा में बाते दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। प्रदेश के कई जिलों में बीते दिन भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। बीते दिन फतेहाबाद, सिरसा, कैथल, जींद, रेवाड़ी नारनौल समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई।
आज भी बारिश का अलर्ट जारी
हरियाणा के मौसम विभाग ने आज 18 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और झज्जर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
जबकि, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में यलो अलर्ट है।
गुरुग्राम में गिरा पोल
बता दें कि बीते दिन हुई हरियाणा में भारी बारिश से जहां लोगों का अनाज खुले में भिगा वहीं गुरुग्राम के हाईवे पर चलती कार पर एक पोल गिर गया जिससे बड़ा हादसा होते होते रह गया।