Haryana Weather: हरियाणा में लगातार हुई बारिश से गर्मी में तो राहत मिली है, लेकिन किसानों के लिए यह बारिश आफत बनकर टूटी है। किसानों के लिए ओलावृष्टि ने मुसीबत खड़ी कर दी है। वहीं मौसम विभाग ने इसी बीच ताजा अपडेट जारी किया है।
ताजा अपडेट
मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में आज ठंडी हवाएं चलेंगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेंगी। इसके अलावा 14,15,16 और 17 अप्रैल को मौसम ड्राई रहेगा।
हरियाणा में 16 और 17 अप्रैल को हीटवेव का अलर्ट
IMD चंडीगढ़ ने प्रदेश के कई जिलों में 16 और 17 अप्रैल को हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते लोगों को गर्मी और लू की समस्या का सामना करना पड़ेगा।
16 अप्रैल को हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाडी, महेंद्रगढ़, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।
जबकि, 17 अप्रैल को लेकर अभी सिर्फ अलर्ट जारी किया है, ये नहीं बताया है कि किन जिलों में लू चलेगी।
बता दें कि हरियाणा में मौसम फिर बदलने के आसार है। विभाग के अनुसार एक बार फिर बारिश हो सकती है। प्रदेश में 18 तारीख को बारिश के आसार बन रहे है।