Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी का सितम जारी है। देर रात हरियाणा के कई जिलों में आई भारी आंधी से हालांकि थोड़ी राहत देने की कोशिश की है, लेकिन दिन चढ़ते ही गर्मी ने एक बार फिर से अपना रूप दिखाया है।
लेकिन अब एक बार फिर लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, 18-19 अप्रैल को मौसम बदलने जा रहा है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश भी होगी।
सबसे गर्म जिला
बता दें कि हरियाणा में सिरसा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी मेवात में 2.5 डिग्री सेल्सियस की हुई। जिससे मेवात का तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
देर रात चली आंधी
हरियाणा के करनाल कुरुक्षेत्र जींद हिसार समेत कई जिलों में देर रात आंधी चली जिससे हरियाणा में मौसम में मामूली गिरावट दर्ज की गई। हालांकि विभाग ने दो दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है।