Haryana Weather: हरियाणा में आज मौसम ने करवट ले ली है. विभाग की मानें तो आज से लेकर 5 तारीख तक हरियाणा में मौसम बदलने वाला है. ठंड का प्रदेश में आगमन हो गया है. मौसम विभाग ने जहां आज से प्रदेश के लगभग 9 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं आज सुबह से कई जिलों में बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ी है.
इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
IMD के अनुसार हरियाणा के हिसार, फतेहाबाद, जींद, कैथल और कुरुक्षेत्र करनाल अंबाला पंचकूला यमुनानगर समेत कई जिलों में बारिश के पूरे आसार है
जबकि हरियाणा के कुछ दक्षिण और पूर्वी इलाकों में भी बारिश का पूर्वानुमान है. जहां आज सुबह नारनौल, सोनीपत, झज्जर, पानीपत, रोहतक, समालखा और पलवल में बारिश देखने को मिली है। जिसके बाद से प्रदेश में मौसम ठंडा हो गया.
बता दें कि हिसार (Hisar) मौसम विभाग ने पहले ही हरियाणा में कई जिलों में बारिश व धुंध का अलर्ट जारी किया था.