Haryana Weather: चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 12 फरवरी तक हरियाणा में मौसम शुष्क रहने के आसार है।
इस दौरान हवाओं में समय-समय पर बदलाव की संभावना है। 8 और 9 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश भागों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।
लेकिन 10 फरवरी से 12 फरवरी तक हल्की गति से चलने वाली उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में सुबह व देर रात को कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।
वहीं IMD के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है जिसके कारण 8 से 12 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश होने से हरियाणा में मौसम प्रभावित हो सकता है।