Haryana Rain Alert: हरियाणा में लोगों गर्मी से निजात मिलने वाली है। हरियाणा में बीते दिन नारनौल के कई गांवों में बारिश के साथ ओले पड़े थे। वहीं मौसम विभाग आज प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा समेत राजस्थान में बारिश हो सकती है। जिससे गर्मी से निजात मिल जाएगी।
15 जिलों में अलर्ट जारी
IMD के अनुसार हरियाणा के 15 से ज्यादा जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवारी, पलवल और मेवात जिले में दिन में लू चलने की संभावना है। लेकिन फतेहाबाद व हिसार में शाम होते बारिश होने की संभावना है। वहीं सिरसा में अलग-अलग स्थानों पर आज हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

वहीं चंडीगढ़, पंचकुला, अम्बाला, कुरूक्षेत्र के साथ साथ कैथल के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा करनाल, गुरूग्राम, फ़रीदाबाद, सोनीपत, पानीपत और जींद जिले में भी मौसम में हल्की बुंदाबांदी से ठंडक पैदा हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और आंधी/बिजली गिर सकती है।
IMD का कहना है कि 11 अप्रैलको हरियाणा के सिरसा,फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ समेत चंडीगढ़ में बारिश के साथ-साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।