Haryana Ayodhya Flight: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा से अयोध्या की दूरी अब मात्र 2 घंटे की रह गई है। हरियाणा में शुरु हो रहे महाराजा अग्रसेन हिसार एयरपोर्ट से 14 अप्रैल को पहला जहाज अयोध्या के किए उड़ेगा। हिसार से अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट को मंजूरी मिल गई है।
72 सीटर जहाज को मिली मंजूरी
हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए उड़ने वाले पहले 72 सीटर जहाज को मंजूरी मिलने के बाद, यह तय हो गया था कि 14 अप्रैल को PM Modi इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ ही वह शंखनुमा नए टर्मिनल का शिलान्यास भी करेंगे।
दो दिन जाएगा अयोध्या जहाज
अयोध्या हिंदू धर्म के लोगों के लिए एक आस्था से बढ़कर स्थल है। यह हिंदूओं के लिए तीर्थ के बराबर माना जाता है। इस लिए हरियाणा में बनने वाला हिसार एयपोर्ट से पहली फ्लाइट अयोध्या के लिए रवाना होगी। एलायंस एयर की तरफ से दिल्ली-हिसार-अयोध्या के लिए उड़ान के समय के साथ ही दिन भी तय कर दिया है। महाराजा अग्रसेन हवाई एयरपोर्ट से 72 सीटर एटीआर-72600 जहाज शुक्रवार और रविवार को उड़ान भरेगा।
मौजूदा समय में अयोध्या के लिए उड़ने वाले जहाज के समय को मंजूरी मिली है। बाकी राज्यों के लिए उड़ने वाला जहाज का समय तय होना बाकी है।
यह होगा दिल्ली-हिसार-अयोध्या उड़ान का शेड्यूल
- दिल्ली से हिसार: सुबह 9:30 बजे
- हिसार पहुंचेगा: सुबह 10:15 बजे
- हिसार से अयोध्या उड़ेगा: सुबह 10:40 बजे
- अयोध्या पहुंचेगा: दोपहर 12: 40 बजे
- अयोध्या से हिसार वापसी: दोपहर 1:05 बजे
- हिसार पहुंचेगा: दोपहर 3.05 बजे
- हिसार से दिल्ली वापसी: दोपहर 3.35 बजे