Haryana Police: हरियाणा के गुरुग्राम से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 4 पुलिसवालों पर गाज गिरी है। जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस के ये जवान चाय और परांठे की रेहड़ी वाले से मंथली लेते थे। जिससे वह मजदूर खासा परेशान था।
CCTV से हुआ खुलासा
जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मी चाय पराठे की दुकान वाले से हफ्ता वसूली करते थे। दुकान बंद करवाने के नाम पर हफ्ता लिया जाता था। जिसमें एक ASI, एक सिपाही, EHC और SPO शामिल थे। ये पुलिस वाले लगातार उस रेहड़ी वाले से पैसा ले रहे थे।
जिसके बाद रेहड़ीवाले ने अपनी रेहड़ी पर पुलिसकर्मियों से परेशान सीसीटीवी लगा डाला, जिसके बाद उसने सारे सबूत इकट्ठे किए। जिसके बाद सारे सबूत गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर के सामने रख दिए।
सबूत के आधार पर पुलिस ने इन 4 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद चारों को गिरफ्तारी कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। साथ ही सभी को सस्पेंड कर दिया गया है।